मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया मतदान

Rajni

यूपी नगर निकाय चुनाव में वोट डालने को लेकर मतदाताओं के साथ-साथ मंत्रियों में भी काफी उत्साह है । प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग घरों से बाहर निकलें और अपने मतों का प्रयोग करें। प्रयागराज में बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

dy cm keshav mauray
शेयर करें

प्रयागराज।  यूपी नगर निकाय चुनाव में वोट डालने को लेकर मतदाताओं के साथ-साथ मंत्रियों में भी काफी उत्साह है । प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग घरों से बाहर निकलें और अपने मतों का प्रयोग करें। प्रयागराज में बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कड़ी जांच के बाद ही मतदाताओं को बूथों के अंदर जाने दिया जा रहा था। गुरुवार को सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सुबह सिविल लाइन इलाके में महर्षि बाल्मीकि स्कूल में पत्नी के साथ मतदान किया। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिये। सभी को मतदान करना चाहिए। एक-एक वोट की कीमत होती है।

वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने जीएचएस गर्ल्स इंटर कॉलेज में मतदान किया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में भाजपा के सभी प्रत्याशी भारी मतों से अपनी जीत दर्ज करेंगे। नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री व शहर पश्चिमी के विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने सिविल लाइंस स्थित जीएचएस गर्ल्स इंटर कॉलेज में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कहा कि भारतीय जनता पार्टी को एकतरफा वोट पड़ रहा है और हमारी जीत सुनिश्चित है। शहर के नैनी, करेली, सिविल लाइंस, खुल्दाबाद आदि केंद्रों पर सुबह से ही काफी लंबी लाइन लगी थी।

टैग: politics UP
शेयर करें