Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणा में विकसित भारत संकल्प यात्राः मंत्री ने कहा- 2047 तक विकसित भारत का सपना होगा साकार, लोगों को मिल रहा यात्रा का लाभ

हरियाणा में विकसित भारत संकल्प यात्राः मंत्री ने कहा- 2047 तक विकसित भारत का सपना होगा साकार, लोगों को मिल रहा यात्रा का लाभ

By Rakesh 

Updated Date

यमुनानगर। विकसित भारत संकल्प यात्रा जगाधरी विधानसभाक्षेत्र के ईस्माइलपुर गांव पहुंची। कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा देश के प्रत्येक गांव में जा रही है।

पढ़ें :- दिल्ली में मेगा प्लांटेशन ड्राइव तेज, 50 लाख से ज्यादा लगाए गए पौधे

इसी कड़ी में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा जगाधरी विधानसभाक्षेत्र के ईस्माइलपुर गांव पहुंची। इस मौके पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने जहां लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहित योजनाओं से सबको अवगत करवाया। वहीं मौके पर जनसंवाद कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनका समाधान किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जब हम सब मिलकर प्रयास करेंगे तो 2047 तक विकसित भारत का सपना जरूर साकार होगा।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा से लोगों को लाभ मिल रहा है। मौके पर पेंशन बनाई जा रही है। स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को मौके पर रजिस्ट्री बनाकर दी जा रही है। वहीं उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि गांव के उत्कृष्ट किसानों, सेवानिवृत सैनिकों और प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर लोग इसका लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों और जनता के सहयोग से 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सपना निश्चित रूप से साकार होगा।

उधर, विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा का दबखेड़ी गांव में पहुंचने पर नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्षा उमा सुधा ने स्वागत किया। इस मौके पर उमा सुधा ने कहा कि विकसित भारत का सपना केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या किसी सरकार का नहीं बल्कि भारत के हर नागरिक का सपना है।

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के लोगों के सपने को साकार करने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वाभिमान, सेवा, स्वावलंबन और सुशासन देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

Advertisement