1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. DM शिव सहाय अवस्थी की सख़्ती से जिला उद्योग बंधु बैठक सफल, उद्यमियों को मिला भरोसा

DM शिव सहाय अवस्थी की सख़्ती से जिला उद्योग बंधु बैठक सफल, उद्यमियों को मिला भरोसा

प्रतापगढ़ में डीएम शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में जिला उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा की गई। डीएम ने बैंकों को लंबित पत्रावलियों पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए और उद्यमियों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

By HO BUREAU 

Updated Date

प्रतापगढ़- जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा रहा।

पढ़ें :- UGC समानता विनियम 2026: विवाद, विरोध और बहस

 DM Shiv Sahay Awasthi

बैठक में डीएम ने बैंक समन्वयकों को निर्देश दिया कि बैंकों में लंबित पत्रावलियों पर तत्काल कार्यवाही की जाए और नियमानुसार वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की शिकायतों को लिखित रूप में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सके।

 DM Shiv Sahay Awasthi

उपायुक्त उद्योग अजय कुमार त्रिपाठी ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत अब तक 3796 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 3035 आवेदन पत्र बैंकों को प्रेषित किए जा चुके हैं
वहीं, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 122 आवेदन पत्र बैंकों को भेजे गए हैं

पढ़ें :- फाइलों की राजनीति: ED की रेड, ममता की एंट्री और सत्ता का खुला टकराव

 DM Shiv Sahay Awasthi

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिव्या मिश्रा, उपजिलाधिकारी सदर नैन्सी सिंह, अग्रणी बैंक प्रबंधक गोपाल शेखर झा, उपायुक्त राज्य कर वेगराज सिंह समेत अन्य संबंधित अधिकारी और उद्यमी उपस्थित रहे।

✍️ Abhishek Yadav

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com