मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

उन्नाव में बड़ा हादसाः दूध कंटेनर में पीछे से घुसी डबल डेकर बस, 18 की मौत

HO BUREAU

लखनऊ -आगरा एक्सप्रेस वे पर दूध के कंटेनर में तेज रफ्तार बस पीछे से घुस गई । हादसे में बस में सवार 18 की मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा घायल हो गए। पुलिस रेस्क्यू में जुटी है। जानकारी पाकर उन्नाव के आला अधिकारी घटनस्थल पर पहुंचे। सीओ बांगरमऊ अरविंद चौरसिया के नेतृत्व में जुटे पुलिसकर्मी ।

bus accident
bus accident
शेयर करें

उन्नाव। लखनऊ -आगरा एक्सप्रेस वे पर दूध के कंटेनर में तेज रफ्तार बस पीछे से घुस गई । हादसे में बस में सवार 18 की मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा घायल हो गए। पुलिस रेस्क्यू में जुटी है। जानकारी पाकर उन्नाव के आला अधिकारी घटनस्थल पर पहुंचे। सीओ बांगरमऊ अरविंद चौरसिया के नेतृत्व में जुटे पुलिसकर्मी ।

बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही थी डबल डेकर बस। लखनऊ- आगरा एक्सप्रेस वे पर बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव के सामने हादसा हुआ। मुख्यमंत्री योगी ने जनपद उन्नाव में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए हैं।

शेयर करें