Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi AIIMS के नए डायरेक्टर नियुक्त हुये डॉ एम श्रीनिवास (Dr M Shrinivas)

Delhi AIIMS के नए डायरेक्टर नियुक्त हुये डॉ एम श्रीनिवास (Dr M Shrinivas)

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Delhi AIIMS; नई दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS)के डाइरेक्टर रणदीप गुलेरिया की जगह लेंगे डॉ एम श्रीनिवास (Dr M Shrinivas) ,श्रीनिवास अभी हैदराबाद के एसिक मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल (ESIC Medical College)के डीन थे

पढ़ें :- चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर प्रतिबंध की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र बना रहा पॉलिसी फ्रेमवर्क

नई दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) के नए डाइरेक्टर के रूप में डॉ एम श्रीनिवास (Dr M Shrinivas)को नियुक्त किया गया है,दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS)के नए डाइरेक्टर डॉ एम श्रीनिवास (Dr M Shrinivas) के नाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति के द्वारा अंतिम निर्णय किया गया है,इस समिति के सदस्यों में कई बड़े लोग शामिल है ,जिसमे दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, जैव प्रौद्योगिकी विभाग सचिव राजेश एस.गोखले, सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन शामिल है

बता दे की,दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS)के डाइरेक्टर रणदीप गुलेरिया(Dr Randeep Guleria)का कार्यकाल 24 मार्च को समाप्त होने वाला था,जिसे तीन महीने के लिए बढ़ा कर 24 जून 2022 तक कर दिया गया था,क्योंकि प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाला पैनल प्रमुख पद के लिए उम्मीदवारों की जांच की प्रक्रिया में था

Advertisement