यूपी के अलीगढ़ जिले में पति ने पत्नी को छत से फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि पति-पत्नी में विवाद हुआ, जिसके बाद पति ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया।
Updated Date
अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले में पति ने पत्नी को छत से फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि पति-पत्नी में विवाद हुआ, जिसके बाद पति ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया।
घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पत्नी द्वारा शराब पीने से मना करने पर पति आए दिन झगड़ा करता था। विवाद के बाद महिला जब छत पर भागी तो पति ने बच्चों के सामने ही मां को छत से नीचे फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। घटना क्वार्सी थाना इलाके के सुरेंद्रनगर बंद गली की है।