Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप ने मचाई तबाही, 155 लोगों के मौत की खबर

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप ने मचाई तबाही, 155 लोगों के मौत की खबर

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Earthquake in Afghanistan: आज सुबह अफगानिस्तान में भूकंप ने तबाही मचा दी है। सुबह-सुबह भूकंप के झटकों ने अफगानिस्तान के 155 लोगों की जान ले ली। भूकंप की वजह से सुबह से ही यहां पर चीख पुकार मच गई। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि वह पाकिस्तान तक महसूस हुए। न्यूज एजेंसियों के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई थी। साथ ही भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का दक्षिणपूर्व बताया जा रहा है।

पढ़ें :- प्राकृतिक आपदाः भूकंप से दहल उठा नेपाल, 150 की मौत, सैकड़ों इमारतें जमींदोज  

रिक्टर स्केल के अनुसार 7.0 या उससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप को सामान्य से खतरनाक माना जाता है। अफगानिस्तान में आया भूकंप इससे कम तीव्रता वाला था।

पाकिस्तान में महसूस हुए भूकंप के झटके 

पाकिस्तान की मीडिया के अनुसार भूकंप के झटके इस्लामाबाद के साथ ही कई अन्य इलाकों में भी महसूस हुए। सोशल मीडिया में लोग बता रहे हैं कि भूकंप के झटके कुछ सेकेंड के लिए ही महसूस हुए। लेकिन फिर भी लोग अपने घरों से बाहर आ गये थे।

इससे पहले शुक्रवार को भी पाकिस्तान में भूकंप आया था। तब रावलपिंडी इस्लामाबाद, पेशावर व मुल्तान में ये झटके महसूस हुए थे. ये झटके एबटाबाद, फैसलाबाद, बुनेर, स्वात, कोहाट व मलकांडी में भी महसूस हुए।

पढ़ें :- मोरक्को में तेज भूकंप से 820 लोगों की जान गई, कई इमारतें मलबे में तब्दील
Advertisement