दिल्ली-एनसीआर में आधी रात को भीषण भूकंप देखने को मिला. कई लोगों को अपनी चारपाई अथवा बेड हिलते महसूस हुए तो वे उठ बैठे. यह भूकंप 10 सेकेंड लंबा था और जोरदार झटके अनुभव किए गए. रात को 1:57 बजे यह आया था. इस भूकंप के झटके उत्तर प्रदेश में भी तीव्रता से महसूस किए गए हैं. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी लोगों को नींद में ही झटके महसूस हुए तो उठकर बैठ गए. नेशनल सेंटर फॉर सेसमोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 आंकी गई है, जिसका केंद्र नेपाल में धरती से करीब 10 किलोमीटर नीचे थे. इस भूकंप का असर चीन तक दिखा है.
पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
मीडिया रिपोर्ट्स में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि नेपाल के दोती जिले में हादसा घर गिरने के बाद हुआ, जिसमें तीन लोगों ने जान गंवा दी. खास बात है कि बुधवार को 24 घंटों के अंतराल में नेपाल दो बार हिला। मंगलवार सुबह भी देश में भूकंप आया था, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5 मापी गई थी.
Earthquake of Magnitude:6.3, Occurred on 09-11-2022, 01:57:24 IST, Lat: 29.24 & Long: 81.06, Depth: 10 Km ,Location: Nepal, for more information download the BhooKamp App https://t.co/Fu4UaD2vIS @Indiametdept @ndmaindia @Dr_Mishra1966 @moesgoi @OfficeOfDrJS @PMOIndia @DDNational pic.twitter.com/n2ORPZEzbP
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) November 8, 2022
पढ़ें :- UP : लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद मुस्लिम समाज से नाराज हुईं मायावती
भूकंप के झटके उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी महसूस किए गए हैं. यहां भी लोग दहशत के कारण घर से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए हैं. मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं और यहां भी आधी रात को गोविंदपुरा इलाके में लोग मल्टी से बाहर निकलकर सड़क पर खड़े हो गए.
वंही यूपी में नोएडा लखनऊ ,मेरठ में मंगलवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. मेरठ व आसपास के क्षेत्र में लोगों को रिक्टर पैमाने पर 5.7 तीव्रता वाले भूकंप के झटकों का सामना करना पड़ा.