उत्तराखंड स्थित उत्तरकाशी, बडकोट और मसूरी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. बताया गया कि सुबह 8.33 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटके इतने जोरदार थे कि लोग डर के मारे घर से बाहर निकल गए. इसके अलावा मसूरी में भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसके बाद लोगों में दहशत है. वहीं बडकोट के यमुनाघाटी में भूकंप के झटके महसूस हुए. 8.34 बजे एक झटका करीब 5 सेकेंड तक भूकंप महसूस हुआ.
पढ़ें :- 'रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आज आस्था की दुहाई दे रहे' : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तरकाशी में डीएम अभिषेक रुहेला ने आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र से सभी तहसीलों से जानमाल के नुकसान की सूचना लेने के निर्देश दिये है. जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान तक कहीं से जान माल की सूचना प्राप्त नही हुई है.
बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी में चिन्यालीसौड़ से 35 किलोमीटर दूर टिहरी जनपद में जमीन से 5 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र था.
पिछले महीने में दो बार आया था भूकंप
इससे पहले आठ अक्टूबर 2022 को पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी क्षेत्र में भूकंप आया था. जिसकी तीव्रता 3.9 मेग्नीट्यूड रही और गहराई 10 किमी थी. दो अक्टूबर 2022 को भी उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. जिसकी तीव्रता 2.5 रिक्टर थी.