Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. नए साल की शुरुआत होते ही दिल्ली- एनसीआर में लगे भूकंप के झटके, पढ़ें पूरी खबर

नए साल की शुरुआत होते ही दिल्ली- एनसीआर में लगे भूकंप के झटके, पढ़ें पूरी खबर

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नए साल 2023 का आगाज भूकंप के साथ हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों रात करीब 1.19 बजे भूकंप के के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई।

पढ़ें :- 'कार्बन उत्सर्जन की जिम्मेदारी विकासशील देशों पर डालना उचित नहीं...', NGT सम्मेलन में बोले PM मोदी

 

पढ़ें :- पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज का व्यवहार अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर : विदेश मंत्रालय

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। इसकी गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी। बता दें, इससे पहले दिल्ली में 29 नवंबर 2022 को 2.5 और 12 नवंबर को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र नेपाल में था।

नए साल के पहले दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए। हरियाणा के जिला झज्जर सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। प्राथमिक जानकारी के अनुसार झज्जर का बेरी भूकंप का केंद्र रहा।

झज्जर-रोहतक व आसपास के लोगों ने शनिवार देर रात को रात 01:19 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए। नए साल का जश्न मना रहे लोग भूकंप के झटके आने पर सहम गए और घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.8 दर्ज की गई। इसका केंद्र रोहतक और झज्जर के बीच झज्जर जिले के बेरी और दुजाना के पास के क्षेत्र मे रहा। हालांकि अभी तक किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।

हलचल जमीन से मात्र 5 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई, जिस कारण काफी लोगों को यह भूकंप महसूस भी हुआ। रोहतक-झज्जर से गुजर रही महेंद्रगढ़-देहरादून फॉल्ट लाइन के नजदीक अकसर भूकंप आते रहते हैं। जिनपर राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की भी सीधी नजर है।

पढ़ें :- 2,000 रुपए से अधिक के UPI भुगतान पर लगेगा MDR, छोटे व्यापारियों के लिए जारी रहेगी छूट
Advertisement