Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Earthquake in Russia:रूस में भूकंप के झटके, लोगों के दिल में दहशत का माहौल! पढ़ें

Earthquake in Russia:रूस में भूकंप के झटके, लोगों के दिल में दहशत का माहौल! पढ़ें

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रूस में  रविवार को रूस के सेवेरो-कुरिल्स्क शहर (Severo-Kurilsk town) में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप से लोगों के दिल में दहशत का माहौल पैदा हो गया था। यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप की गहराई लगभग 00:14:06 (UTC+05:30) पर जमीन से 67.8 किमी नीचे थी।

पढ़ें :- वेनेजुएला में दोहरे भूकंप का कहर, मौतों का आंकड़ा 10 हजार के पार जाने की आशंका

भूकंप का केंद्र 49.401 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 155.606 डिग्री पश्चिम देशांतर पर निर्धारित किया गया था। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

सखालिन ओब्लास्ट, रूस के उत्तरी कुरील द्वीपों में, सेवरो-कुरिल्स्क एक शहर और सेवरो-कुरिल्स्की जिले का प्रशासनिक केंद्र है।

बता दें, इससे पहले इंडोनेशनिया में 5.6 तीव्रता का भूकंप आने से भीषण तबाही हुई थी। इस भूकंप में 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि एक हजार से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं, इस दौरान 150 से अधिक लोग लापता हो गए। भूकंप की वजह से इमारतों और घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। भूकंप पश्चिमी जावा प्रांत में आया था।

पढ़ें :- प्राकृतिक आपदाः भूकंप से दहल उठा नेपाल, 150 की मौत, सैकड़ों इमारतें जमींदोज  
Advertisement