मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः उपभोक्ताओं को करंट का झटकाः नए साल से बढ़ सकते हैं बिजली के दाम

Rakesh

उत्तराखंड में बिजली के दामों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते साल 2022 और 2023 में बिजली के दामों में बेहद बढ़ोतरी हुई थी। वहीं अब एकबार फिर से प्रदेश में बिजली के दाम नए साल के मौके पर बढ़ सकते हैं।

electric pole
शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में बिजली के दामों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते साल 2022 और 2023 में बिजली के दामों में बेहद बढ़ोतरी हुई थी। वहीं अब एकबार फिर से प्रदेश में बिजली के दाम नए साल के मौके पर बढ़ सकते हैं।

ऊर्जा विभाग आगामी साल में करीब 23 से 27 फीसदी बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी का दावा कर रहा है। जिसके लिए ऊर्जा विभाग ने विद्युत नियामक आयोग में याचिका दायर की है। हालांकि यूपीसीएल की ओर से दायर की गई याचिका का नियामक आयोग समीक्षा करेगा।

वहीं,ऊर्जा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि बिजली की दरों को विद्युत नियामक आयोग तय करता है। आयोग में बिजली की दरों को बढ़ाने के लिए याचिका दायर की गई है।

कहा गया है कि इस साल खुले बाजार से काफी अधिक बिजली खरीदी गई है, ऐसे में बिजली की दरों के बढ़ने की संभावना हैं। लेकिन सरकार स्तर पर यह मंथन चल रहा है कि बिजली की दरों में कुछ रियायत दी जाए ताकि जनता की जेब पर ज्यादा असर न पड़े।

शेयर करें