नई दिल्ली, 2 जून 2022। सुबह दिल्ली से जबलपुर जा रहे स्पाइसजेट के विमान की आनन फानन में इमरजैंसी लैंडिग कराई गई। जानकारी के अनुसार जैसे ही विमान ने टेकऑफ किया, उसके कुछ ही देर बाद केबिन के अंदर काला धुंआ आने लगा। धुएं को देखकर यात्री घबरा गए। पायलट को सूचना दी गई और पायलट ने दोबारा दिल्ली में वापस आकर इमरजैंसी लैंडिग की। तेजी से सभी यात्रियों को विमान के बाहर निकला गया।
पढ़ें :- न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के प्रति समर्पित भारत बनाएंगे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विमान में जांच शुरू
जानकारी के मुताबिक स्पाइसजेट का विमान दिल्ली से जबलपुर के लिए सुबह 6.15 पर उड़ा था। इस विमान में 50 से अधिक यात्री सवार थे। उड़ान भरने के कुछ देर (15 मिनट) बाद जब विमान करीब 5 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा तो उसमें कहीं से काले रंग का धुंआ निकलने लगा। पहले यात्रियों ने इसे इग्नोर कर दिया लेकिन जब बाद में धुंआ बढ़ने लगा तो सभी यात्री घबरा गए। पायलट ने विमान को वापस दिल्ली लाने का फैसला किया और इसकी इमरजैंसी लैंडिग कराई गई। फिलहाल एयरपोर्ट का स्टाफ विमान की जांच कर रहा है।
कुछ दिनों पहले पटना में भी हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले बिहार के पटना में भी कुछ ऐसी ही घटना देखने को मिली थी। ये घटना भी स्पाइसजेट का ही विमान था। इस विमान में उड़ते समय एक इंजन में आग लग गई थी। इसके बाद पायलट ने समझदारी दिखाते हुए प्लेन को पास के ही एयरपोर्ट पर इमरजैंसी लैंड करा दिया था। इस प्लेन में करीब 185 लोग सवार थे। ये प्लेन पटना से दिल्ली की आ रहा था।