UP News : मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से अवैध पशु कटान का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीलोखड़ी पुलिस चौकी के ठीक पीछे कथित तौर पर चल रहे अवैध कमेले पर पुलिस ने छापेमारी की।✍️Ali
Updated Date
UP News : मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से अवैध पशु कटान का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीलोखड़ी पुलिस चौकी के ठीक पीछे कथित तौर पर चल रहे अवैध कमेले पर पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 6 जिंदा भैंसों को बरामद कर उन्हें कटान से बचाया गया, जबकि मौके से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन इस कार्रवाई के बाद सबसे बड़ा सवाल पुलिस की कार्यप्रणाली पर खड़ा हो रहा है।
जिस जगह से पुलिस चौकी महज कुछ दूरी पर मौजूद हो, वहां कथित तौर पर अवैध पशु कटान का धंधा आखिर इतने समय तक कैसे चलता रहा? पुलिस की कार्रवाई में 6 जिंदा भैंसें बरामद हुईं और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के बाद पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन स्थानीय स्तर पर यह सवाल जरूर उठ रहा है कि पुलिस चौकी के पीछे इस तरह का अवैध कारोबार चल रहा था तो इसकी भनक पुलिस को पहले क्यों नहीं लगी?
यह भी पढ़ें : 15 अगस्त को लेकर कानपुर में हाई अलर्ट, मॉल से होटल तक पुलिस की चेकिंग
क्या यह पुलिस की निगरानी व्यवस्था में बड़ी चूक थी? या फिर स्थानीय स्तर पर इस अवैध गतिविधि को लेकर किसी तरह की लापरवाही बरती जा रही थी? फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद अवैध पशु कटान के इस नेटवर्क की जांच बेहद जरूरी है। साथ ही यह भी सामने आना चाहिए कि इस जगह पर यह गतिविधि कब से चल रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे?
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।
✍️Ali
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।