1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज में सैन्य बैंड की शानदार प्रस्तुति, देशभक्ति के रंग में रंगा कोबरा ऑडिटोरियम

प्रयागराज में सैन्य बैंड की शानदार प्रस्तुति, देशभक्ति के रंग में रंगा कोबरा ऑडिटोरियम

Prayagraj : स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत न्यू कैंट स्थित कोबरा ऑडिटोरियम में शुक्रवार को मिलिट्री बैंड कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया।✍️शोएब रिज़वी

By HO BUREAU 

Updated Date

Prayagraj : स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत न्यू कैंट स्थित कोबरा ऑडिटोरियम में शुक्रवार को मिलिट्री बैंड कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया। हेडक्वार्टर पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश सब एरिया की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में भारतीय सेना की समृद्ध परंपरा, अनुशासन और संगीत विरासत की शानदार झलक देखने को मिली।

पढ़ें :- CM योगी का जनता दरबार, लोगों की सुनीं समस्याएं, बोले - पीड़ित की संतुष्टि सरकार का ध्येय

कार्यक्रम में डोगरा रेजिमेंटल सेंटर के मिलिट्री बैंड और 1 सिग्नल ट्रेनिंग सेंटर के पाइप बैंड ने देशभक्ति से ओतप्रोत शानदार प्रस्तुतियां दीं। सेना के जवानों ने विभिन्न देशभक्तिपूर्ण धुनों की प्रस्तुति देकर माहौल को राष्ट्रीय गर्व और उत्साह से भर दिया।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति भवन से बस्ती के युवा आकाश गुप्ता को मिला स्वतंत्रता दिवस समारोह का निमंत्रण

दर्शकों ने सैन्य बैंड की प्रस्तुतियों की जमकर की सराहना 

कॉन्सर्ट में सेना के विभिन्न रैंक के करीब 300 जवान और उनके परिवारों के साथ प्रयागराज के लगभग 300 आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। आम नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने भारतीय सेना और स्थानीय समुदाय के बीच मजबूत संबंध और आपसी जुड़ाव को प्रदर्शित किया। दर्शकों ने सैन्य बैंड की प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की। देशभक्ति की धुनों ने लोगों में देश के प्रति गर्व और सम्मान की भावना को और मजबूत किया। कार्यक्रम ने सेना के जवानों और आम नागरिकों को एक मंच पर लाकर स्वतंत्रता, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना का उत्सव मनाने का अवसर दिया।

Disclaimer

पढ़ें :- विधि की सर्वसुलभ शिक्षा व लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की माँग पर विधि के छात्रों का राष्ट्रीय कन्वेंशन हुआ आयोजित

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

✍️शोएब रिज़वी

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com