1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अफगानिस्तान के काबुल में गृह मंत्रालय के पास मस्जिद में धमाका, 5 मरे और 25 घायल

अफगानिस्तान के काबुल में गृह मंत्रालय के पास मस्जिद में धमाका, 5 मरे और 25 घायल

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गृह मंत्रालय (MoI) के पास एक मस्जिद में एक विस्फोट हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हो गए हैं. गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता अब्दुल नफई ताकोर ने कहा कि अभी जांच चल रही है, जिस समय विस्फोट हुआ उस समय मस्जिद में नमाज अदा की जा रही थी.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Kabul blast: एक और बम विस्फोट की घटना काबुल से सामने आ रही है जहां अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गृह मंत्रालय (MoI) के पास एक मस्जिद में एक विस्फोट हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हो गए हैं. गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता अब्दुल नफई ताकोर ने कहा कि अभी जांच चल रही है, जिस समय विस्फोट हुआ उस समय मस्जिद में नमाज अदा की जा रही थी.

पढ़ें :- इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: विश्व का सबसे बड़ा कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन

तालिबान की ओर से अभी तक किसी के हताहत होने की कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं आई है। आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने कहा, “मस्जिद का इस्तेमाल आगंतुकों और कभी-कभी आंतरिक मंत्रालय के कर्मचारियों द्वारा किया जाता था।”

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, विस्फोट मंत्रालय की मस्जिद में उस समय हुआ जब सामूहिक प्रार्थना चल रही थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com