यमुनानगर। यमुनानगर के ईश्वरपुर गांव में गीता नाम की लड़की के विवाह के कुछ दिनों बाद ससुराल पक्ष द्वारा उसे लापता कर दिए जाने पर पीड़ित लड़की के परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। लड़की के परिजनों ने चेतावनी दी कि अगर लड़की बरामद नहीं हुई तो रोड जाम करेंगे।
पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिल रही स्पेशल ट्रेनिंग, अब सड़क हादसों में बचेंगी जानें
इस मौके पर लड़की के भाई शुभम और मां राजकली ने बताया कि वे लोग ईशोपुर जिला यमुनानगर के रहने वाले हैं। मेरे पांच बच्चे हैं। चार लड़कियां व एक लड़का है। जिसमें से मेरी लड़की गीता की शादी 09 मार्च 2023 को विक्रम पुत्र गुरदास के साथ हुई थी। शादी के समय विक्रम दूध डेयरी का कार्य करता था।
शादी के समय हमने अपनी हैसियत से ज्यादा दान दहेज देकर अपनी लड़की की शादी की थी। शादी के कुछ दिनों बाद पता चला कि विक्रम नशेड़ी व आवारा किस्म का लड़का है। विक्रम का गलत लड़कियों व बदमाशों के साथ संबंध है। इसलिए विक्रम, हर्ष व सन्नी ज्यादातर रात को घर से बाहर रहते थे।
मेरी लड़की गीता को विक्रम व उसके परिवार के सदस्यों ने डरा धमका कर रखा था। डर के कारण गीता ने हमें पहले कुछ नहीं बताया। विक्रम की मां ममता, संतोष, मेहर चन्द मिलकर मेरी लड़की गीता को जान से मारने की धमकी देकर विक्रम की शादी किसी अन्य लड़की के साथ करने की बात कहते थे।
जब मेरा लड़का शुभम अपने दोस्त रजत के साथ विक्रम व अपनी बहन गीता को शादी का कार्ड देने धनौरा गांव गया था। तब गीता ने कागज पर लिखे कुछ मोबाइल नंबर देकर शुभम को कहा कि मेरे साथ विक्रम, उसके परिवार व रिश्तेदार मुझे काफी प्रताड़ित करते हैं। मम्मी को मोबाइल नंबर देकर मेरी फोन पर बात करवाने को कहा। गीता द्वारा दिए गए सभी मोबाइल नंबरों की फोटो कापी साथ संलग्न है।
पढ़ें :- बरेली पुलिस ने बड़े सट्टेबाजी गिरोह का किया भंडाफोड़, सट्टा गैंग के सरगना सहित 22 लोगों गिरफ्तार
मेरे लड़के शुभम ने मेरी बात शाम को गीता से करवाई। तब मेरी लड़की गीता ने उपरोक्त सारी घटना के बारे में फोन पर बताया। इसके बाद 27 अक्तूबर 2023 को मेरे लड़के शुभम की गीता के साथ फोन पर अंतिम बार बातचीत हुई। इसके बाद मेरी लड़की का आज तक कोई पता नहीं चला कि वह कहां है।
मां ने आरोप लगाया कि मेरी लड़की गीता को विक्रम, ममता देवी, मेहर चन्द, संतोष, हर्ष-सन्नी, पूजा व जितेन्द्र ने मिलीभगत से षड़यंत्र करके जान से मारकर लापता कर दिया है। जिसके बारे में हमने पुलिस को बताया था। लेकिन पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। मेरी लड़की गीता का पिछले 15 दिनों से कोई अता-पता नहीं है।