Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने टीम संग दी बर्बरीक पर आधारित नाटक की बेहतरीन प्रस्तुति, दो घंटे तक बंधे रहे दर्शक

हरियाणाः प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने टीम संग दी बर्बरीक पर आधारित नाटक की बेहतरीन प्रस्तुति, दो घंटे तक बंधे रहे दर्शक

By Rakesh 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्घ फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री व उनके ग्रुप ने महाभारत के बर्बरीक के जीवन को नाटक के माध्यम से जीवित करने का प्रयास किया। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को भी प्रस्तुत किया।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

दर्शकों को डांस, ड्रामा और म्यूजिक के अनोखे संगम को देखने का अवसर मिला। फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने कहा कि वह बहुत ही सौभाग्यशाली हैं कि श्री राम की नगरी अयोध्या से लौटने के बाद उनको गीता की उपदेशस्थली धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में पहुंचने का अवसर मिला है।

Advertisement