Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भारतीय संस्कृति का अपमान कर बुरे फंसे मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब, जानें पूरा मामला

भारतीय संस्कृति का अपमान कर बुरे फंसे मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब, जानें पूरा मामला

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

FIR Register Against Jawed Habib : अक्सर विवादों में रहने वाले देश के मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट ‘जावेद हबीब’ फिर एक बार निशाने पर हैं। जी हां जावेद हबीब ने हरकतें ही ऐसी की हैं जिसके बाद से उन्हें निशाने पर तो आना ही था। बता दें कि जावेद ने एक ऐसी शर्मनाक हरकत की है, जिसके लिए उनकी चारों तरफ थू-थू हो रही है।

पढ़ें :- UP News: मेरठ की बेटी तेजस्वी त्यागी एक साथ लिख सकती है दोनों हाथो से अलग-अलग दो भाषा

महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी को लिखा पत्र 

इतना ही नहीं जावेद हबीब के खिलाफ मुजफ्फर नगर जिले के मंसूरपुर थाने में सुसंगत धाराओं में मामला भी दर्ज हो गया है। इससे इतर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले का स्वतः संज्ञान में लेते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर और उत्तर प्रदेश के डीजीपी को जावेद हबीब के खिलाफ कड़े कार्रवाई करने के लिए पत्र भी लिखा है।

क्या है पूरी घटना ?

दरअसल हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में महिलाओं को हेयर स्टाइल के बारे में समझाते समय जावेद हबीब ने उस महिला के सर में ही थूक दिया, जिसे उन्होंने मंच पर प्रजेन्टेशन के लिए बुलाया था। जावेद ने उस महिला की मांग में यह कहते हुए थूक दिया कि, मान लीजिए ‘अगर पानी की कमी है न’ तो आप थूक का इस्तेमाल कर बाल काट सकते हैं’। यह कहने के तुरंत बाद उन्होंने महिला की मांगों में थूक दिया।  जावेद इसके बाद भी नहीं रुके और बोले कि, इस थूक में जान है। बता दें कि यह मामला 5 जनवरी का है।

पढ़ें :- UP News: 10वीं की छात्रा को अगवा कर युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छात्रा को दिल्ली के आनंद विहार बस स्टैंड के पास फेंका

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के शिकायत दर्ज

कार्यक्रम के दौरान किये गए इस कृत्य को उस समय वहां मौजूद उस महिला समेत बाकी अन्य महिलाओं ने तो हास-परिहास में लिया, लेकिन जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, उसकी चारों तरफ निंदा होने लगी। इसके बाद 6 जनवरी को बड़ौत की रहने वाली पूजा गुप्ता नामक वह महिला सामने आई, जिसकी मांग में जावेद ने थूका था।

पढ़ें :- UP News: कौशांबी जिले में विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर BJP नेता के बेटों ने किया हमला, हमले में सिपाही का फटा सिर

उसने सार्वजनिक तौर पर की गई अभद्रता के लिए मंसूरपुर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। आपको बता दें कि, हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के खिलाफ मुजफ्फरनगर पुलिस ने आईपीसी की धारा 355 (हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 504 (अपमानित करना) और महामारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

महिला ने सुनाई आपबीती 

बड़ौत की रहने वाली महिला ने मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि, वह एक ब्यूटी पार्लर चलाती हैं और जावेद हबीब से बालों को लेकर कुछ नए टिप्स सीखने गई थी। कार्यक्रम के दौरान जावेद ने महिला को मंच पर बुलाया और कहा कि ‘अगर पानी की कमी है तो आप थूक से भी हेयर कट कर सकते हैं’। यह कहते हुए जावेद हबीब ने अकस्मात महिला के सर में थूक दिया, जिसकी उन्हें कतई उम्मीद भी नहीं थी। फ़िलहाल इस मामले को लेकर जावेद हबीब के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है। इसके अलावा महिला आयोग ने भी मामले को संज्ञान में ले लिया है।

जावेद हबीब ने हिंदू संस्कृति का किया अपमान

जावेद हबीब की इस घिनौनी करतूत को सोशल मीडिया पर जमकर कोसा जा रहा है, और विरोध भी किया जा रहा है। विरोध करते हुए कुछ लोगों ने यहां तक भी लिखा कि जहां महिलाएं सिंदूर लगाती हैं, वहां थूक कर जावेद ने पूरी संस्कृति का अपमान किया है।

वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इसे महिलाओं का अपमान मानते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है। ऐसा पहली बार नहीं है जब जावेद हबीब मुश्किलों में घिरे हों। इससे पहले भी जावेद ने हिंदू देवी देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए उनके खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है।

पढ़ें :- UP News: बेटियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दो बहनों के निजी स्कूल में पढ़ने पर एक की फीस भरेगी योगी सरकार

 

 

Advertisement