Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जिला कारागार में रक्षाबंधन की धूम, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

जिला कारागार में रक्षाबंधन की धूम, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

By HO BUREAU 

Updated Date

जिला कारागार में रक्षाबंधन की धूम, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

Mathura : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला कारागार में भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का भावुक नजारा देखने को मिला। जेल में निरुद्ध बंदियों से मुलाकात करने और उनकी कलाई पर राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहनें जिला कारागार पहुंचीं। बहनों ने मुलाकात के दौरान अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुखद भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र की कामना की।

पढ़ें :- स्वाइन फ्लू के संभावित खतरे को लेकर प्रयागराज में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, एडवाइजरी जारी

लंबे समय बाद भाइयों से मुलाकात होने पर कई बहनों की आंखें नम हो गईं। वहीं, भाइयों ने भी अपनी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी रक्षा और सम्मान का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें : पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, तीसरे स्थान पर UP, अब तक 17.67 लाख इलेक्ट्रिक वाहन हुए पंजीकृत

जिला कारागार में रक्षाबंधन को लेकर विशेष व्यवस्था की गई थी, ताकि बहनों को अपने भाइयों से मुलाकात करने और राखी बांधने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मुलाकात की प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए।

रक्षाबंधन के इस अवसर पर जेल की चारदीवारी के बीच भी भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावनाएं देखने को मिलीं। बहनों के हाथों से राखी बंधवाकर बंदियों के चेहरों पर भी भावुकता और खुशी नजर आई।

पढ़ें :- आगरा जिला जेल में भी गूंजा रक्षाबंधन का उल्लास, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी प्यार की डोर

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

Mohammad Farooq

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

 

पढ़ें :- प्रयागराज नगर क्षेत्र में निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, सैकड़ों लोग हुए शामिल
Advertisement