यूपी के गाजियाबाद जिले के लोनी बॉर्डर इलाके में सोमवार की सुबह टेंट के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे दो महिलाओं की मौत हो गई।
Updated Date
गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले के लोनी बॉर्डर इलाके में सोमवार की सुबह टेंट के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे दो महिलाओं की मौत हो गई। आग में फंसे आठ लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जान गंवाने वाली दोनों महिलाओं में एक की उम्र 74 साल थी। आशंका है कि इस बुजुर्ग महिला की मौत दम घुटने से हुई। जबकि 40 वर्षीय महिला आग में झुलस गई थी।
लोनी के सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश उपाध्याय ने कहा कि दोनों महिलाएं एक ही परिवार की सदस्य थीं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि लोनी इलाके के लाल बाग कॉलोनी में सुबह आग लगने की सूचना मिली। इमारत में टेंट हाउस और कैटरिंग सर्विस की दुकान थी।
उन्होंने बताया कि दोनों महिलाओं में से एक इमारत के प्रथम तल पर और दूसरी मंजिल पर एक अन्य महिला मिली। दोनों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इमारत में मौजूद अन्य आठ लोगों को बचा लिया गया। उन्होंने इमारत की ऊपरी मंजिल पर आठ लोग फंस गए थे। दमकलकर्मियों ने इमारत की दीवार तोड़कर बाहर से सीढ़ी लगाई और उन्हें बचाया।
शॉर्ट-सर्किट होने की वजह से आग लगने का आशंका
आशंका जताई कि आग शॉर्ट-सर्किट होने की वजह से लगी। हादसे के समय भूतल पर कोई मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के दौरान लोहे का एक दरवाजा गिरने से एक दमकलकर्मी भी घायल हो गया। आग पर काबू पा लिया गया है।