1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow में बिना नोटिस पहुंचे फाइनेंस कर्मी, लोन नहीं चुकाने पर 3 घंटे बनाया बंधक

Lucknow में बिना नोटिस पहुंचे फाइनेंस कर्मी, लोन नहीं चुकाने पर 3 घंटे बनाया बंधक

लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी शुक्रवार शाम एक घर पर पहुंचे। लोन की किस्त न देने के चलते महिला और उनके बुजुर्ग ससुर के साथ अभद्रता की। साथ ही पूरे परिवार को करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर लोन न चुकाने के चलते घर खाली करने का दबाव बनाया।

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी शुक्रवार शाम एक घर पर पहुंचे। लोन की किस्त न देने के चलते महिला और उनके बुजुर्ग ससुर के साथ अभद्रता की। साथ ही पूरे परिवार को करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर लोन न चुकाने के चलते घर खाली करने का दबाव बनाया।

पढ़ें :- UP News : पुलिस स्मृति दिवस पर CM योगी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जाना हाल

महिला ने भाई को फोन करके मदद मांगी। जिसके बाद कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची को देखकर आरोपी भाग निकले। महिला का आरोप है कि फाइनेंस कंपनी ने धोखे में रखकर पैसे दिए थे। इसके बाद लोन चुकाने के लिए दबाव बनाने लगे।

बेरोजगार पति को कैसे पास कर दिया लोन

खुर्रम नगर, पंतनगर निवासी रजनी सिंह ने बताया कि उनके पति आशुतोष बेरोजगार हैं। लोन वसूलने वाले खुद कह रहे थे कि वह नशेबाज है तो लोन उनके नाम कैसे दे दिया। बिना किसी इनकम के वह लोग कैसे अदा कर सकते हैं।

फाइनेंस कंपनी के लोगों को पता था कि वह किस्त अदा नहीं कर सकेंगे। इसलिए मकान हड़पने के इरादे से फर्जी तरीके से लोन दे दिया गया। वरना कोई बैंक में लोन देने से पहले बिना सैलरी स्लिप और बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल लिए लोन पास ही नहीं करता।

पढ़ें :- रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज : CM योगी

किराएदारों और क्षेत्रीय लोगों के सामने अभद्रता

रजनी सिंह का आरोप है कि शुक्रवार दोपहर बाद एक महिला छह-सात लोगों के साथ आई। महिला घर में घुस गई और हमें बुलाकर बाहर ले गई। जहां मौजूद लोगों ने भी अभद्रता की और फिर सभी लोग घर में घुस आए। यह लोग खुद को होम फर्स्ट बैंक के कर्मचारी बताकर लोन की किस्त अदा न करने को लेकर अभद्रता करने लगे।

उन्होंने बेटी और सुसुर से भी गलत व्यवहार किया। यह लोग घर में करीब तीन घंटे घर में पूरे परिवार को टार्चर करते रहे। इस दौरान किराएदारों से कहा कि यह लोग लोन की किस्त नहीं दे रहे हैं। आगे से तुम लोग किराया हम लोगों को दोगे क्योंकि अब से यह घर मेरा है।

भाई ने फोन करके बुलाई पुलिस

रजनी के मुताबिक फाइनेंस कर्मियों की अभद्रता से परेशान होकर उसने चुपके से भाई को फोन कर दिया और मदद मांगी। इसके बाद भाई ने पुलिस कंट्रोल रुम को फोन किया। पुलिस के आने पर सभी एक-एक करके निकल गए।

पढ़ें :- Meerut Snake Murder Case : कोर्ट का बड़ा फैसला, पति की हत्या करने वाली रविता और अमरदीप को फांसी की सजा

घटना के वक्त महिला के पति प्रतापगढ़ स्थित रजमतियापुर पैतृक घर पर थे। जहां से वह महीने में एक या दो बार आते है। वहीं, थाना पुलिस के मुताबिक महिला की शिकायत की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com