1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi News: दिल्ली के विकासपुरी इलाके में लगी आग, दमकल की 18 गाड़ियां काबू पाने में जुटीं

Delhi News: दिल्ली के विकासपुरी इलाके में लगी आग, दमकल की 18 गाड़ियां काबू पाने में जुटीं

Delhi News: अग्निशमन विभाग ने कहा, "आग लगने की सूचना सुबह करीब पांच बजकर 50 मिनट पर मिली. तुरंत दमकल की 18 गाड़ियों को काम पर लगाया गया."

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

दिल्ली के विकासपुरी इलाके में शनिवार सुबह एक एक दुकान में भीषण आग लग गई. आग की सूचना के बाद दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. दमकल कर्मी फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं. जानकारी के मुताबिक, विकासपुरी के एच-ब्लॉक डीडीए मार्केट स्थित एक दुकान में आग लगी है.

पढ़ें :- IPL 2026 का आगाज़, क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह

अग्निशमन विभाग ने कहा, “आग लगने की सूचना सुबह करीब पांच बजकर 50 मिनट पर मिली. इस आग को लेकर दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग एक सामान्य दुकान के बेसमेंट, भूतल और पहली मंजिल पर लगी है.तुरंत दमकल की 18 गाड़ियों को काम पर लगाया गया.” फिलहाल, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने के पीछे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com