1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या में मौनी अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब

अयोध्या में मौनी अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब

अयोध्या में मौनी अमावस्या पर शुक्रवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान किया।  माघ माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली अमावस्या को माघ अमावस्या या मौनी अमावस्या कहा जाता है। मौन रहकर सरयू की जलधारा में स्नान किए जाने का विशेष विधान है।

By Rakesh 

Updated Date

अयोध्या। अयोध्या में मौनी अमावस्या पर शुक्रवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान किया।  माघ माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली अमावस्या को माघ अमावस्या या मौनी अमावस्या कहा जाता है। मौन रहकर सरयू की जलधारा में स्नान किए जाने का विशेष विधान है।

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

आज के दिन तिल के साथ सामर्थ्यभर दान किया जाता है। सरयू स्नान से सभी तरह के पापों की मुक्ति होती है। मौनी अमावस्या पर पूजन, स्नान व दान का विशेष महत्व है। अमावस्या पर तिल के साथ गुड़ और अन्य वस्तुओं के दान का भी विशेष महत्व है। हजारों भक्तों ने  मौन रहकर सरयू में आस्था की डुबकी लगाई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com