Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे का तांडव, 1 की मौत, दर्जनों घायल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे का तांडव, 1 की मौत, दर्जनों घायल

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

उत्तर भारत में कोहरे और धुंध का कहर देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में कोहरे और धुंध की वजह से मंगलवार को बड़ा हादसा पेश आय़ा। यहां पर एक बस हादसे का शिकार हो गई। घटना में एक शख्स की मौत और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें :- बहराइच में ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, दो की मौत, परिजनों में कोहराम

जानकारी के अनुसार, 60 से अधिक सवारों से भरी डबल डेकर बस आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। इस दौरान गौतम बुद्ध नगर के थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत पैरिफेरल और गलगोटिया के बीच बस कंटेनर के पीछे चल रही थी।

इस दौ रान अचानक कंटेनर रुका और और अधिक कोहरा होने के कारण बस पीछे से टकराकर रेलिंग से नीचे उतर गई। बस में लगभग 60 यात्री सवार थे, जिनमें 20 से अधिक लोग घायल हो गये। सभी घायलों को निकाल कर पुलिस ने अस्पताल भेजा है. एक व्यक्ति की अस्पताल उपचार के दौरान मौत ही है।

पूरे उत्तर भारत में कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब समेत कई राज्यों में धुंध छाई है। हरियाणा में हाईवे पर हादसे पेश आए हैं। हिसार में हरियाणा के डिप्टी सीएम का काफिला हादसे का शिकार हुआ है. हादसे में एक कमांडो घायल है। इसी तरह यूपी से भी हादसों की खबरें हैं।

पढ़ें :- रायबरेली में रोडवेज बस ने दरोगा को कुचला, मौत, टीम के साथ वाहनों की कर रहे थे चेकिंग
Advertisement