Nav Sankalp Mahasabha : लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने यूपी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के यूपी प्रभारी और बिहार की जमुई संसदीय सीट से सांसद अरुण भारती ने कहा है कि पार्टी बिहार की तर्ज पर यूपी में भी नव संकल्प महासभा के जरिए जमीन तलाशेगी।
पढ़ें :- प्रयागराज नगर क्षेत्र में निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, सैकड़ों लोग हुए शामिल
उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी पंडित- पासी- पासवान के नारे के साथ आगे बढ़ेगी। इसके साथ ही दलित चौपाल और चाणक्य चौपाल से प्रदेश में चुनावी माहौल बनाएगी। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के यूपी प्रभारी अरुण भारती ने कहा है कि सितंबर 2026 से जनवरी 2027 तक पार्टी के विभिन्न कार्यक्रम चलेंगे और पार्टी अपनी नीतियों और जनहित के मुद्दों के साथ जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा है कि पार्टी बेरोजगार नौजवानों के साथ ही जेन जी के मुद्दों को लेकर भी कार्यक्रम चलाएगी।
उन्होंने कहा है कि सितंबर महीने से पार्टी की यूपी में बड़ी जनसभाएं होंगी। जिसकी शुरुआत प्रयागराज से लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान करेंगे। यूपी प्रभारी अरुण भारती ने कहा है कि जिस तरह से बिहार में उनकी पार्टी में विजन डॉक्यूमेंट बनाया था उसी तर्ज पर यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी विजन डाक्यूमेंट तैयार करेगी।
उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और चिकित्सा जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी अपना विजन डाक्यूमेंट तैयार करेगी। इन्हीं मुद्दों को लेकर पार्टी चुनाव में जाएगी। लोक जनशक्ति रामविलास पासवान के यूपी प्रभारी अरुण भारती ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के पीडीए में “पी” को पंडित बताए जाने पर भी निशाना साधा है।
यह भी पढ़ें : पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, तीसरे स्थान पर UP, अब तक 17.67 लाख इलेक्ट्रिक वाहन हुए पंजीकृत
पढ़ें :- बांदा में किसानों को बड़ी सौगात, योगी सरकार 5.14 करोड़ रुपये से चमका रही सांडा राजवाहा
उन्होंने कहा है कि 5 जुलाई को जब लखनऊ में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने पंडित पासी और पासवान का नारा दिया। उसके बाद ही अखिलेश यादव ने पंडित को लेकर अपनी सक्रियता दिखाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा पंडित को शार्ट फार्म में रखा, लेकिन हम पंडित को फुल फॉर्म में लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी में पंडितों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। उनकी पार्टी दलित समाज,पासी समाज और ब्राह्मण समाज के उम्मीदवारों को एक निश्चित संख्या में टिकट देगी।
उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी सभी समाज को जोड़कर आगे बढ़ेगी, वहीं कौशांबी के करारी थाना क्षेत्र के बैशकाटी गांव में 12 अगस्त को 13 साल के एक दलित दलित बच्चे ननका पासी की हत्या को लेकर समाजवादी पार्टी पर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वह आज पार्टी के नेताओं के साथ खुद पीड़ित परिजनों से मिले हैं। उन्होंने कहा है कि दलित बच्चों की हत्या के पीछे समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों का हाथ है।
उन्होंने कहा है कि इसके पहले भी सपा से जुड़े लोगों ने दलित समाज खासतौर पर पासी समाज के कई लोगों की हत्याएं की है। लोकसभा चुनाव में दलित समाज ने विश्वास करके समाजवादी पार्टी को वोट किया था, लेकिन उनके साथ विश्वासघात किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के लोग आज दलित समाज पर अत्याचार कर रहे हैं। उनकी जमीनें छीन रहे हैं। जिन मामलों में समाजवादी पार्टी के गुंडे आरोपी होते हैं। समाजवादी पार्टी के सांसद और विधायक परिजनों से मुलाकात करने तक नहीं जाते हैं।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने परिजनों से मुलाकात की है। पीडित परिजनों को पार्टी की ओर से एक लाख की आर्थिक मदद की गई है। अगर परिवार संतुष्ट नहीं होगा तो इस लड़ाई को आगे तक लड़ेंगे और परिवार को न्याय दिलाएंगे।
Disclaimer
पढ़ें :- पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, तीसरे स्थान पर UP, अब तक 17.67 लाख इलेक्ट्रिक वाहन हुए पंजीकृत
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।