मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः उल्लुओं के लिए वन विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, रात में करेंगे गश्त, जानें क्या है मामला

Rakesh

मसूरी में दीपावली पर तंत्र-मंत्र के लिए उल्लू की तस्करी को रोकने के लिए वन विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इस पर निगरानी रखने के लिए रात्रि गश्त भी बढ़ा दी गई है। दीपावली में उल्लू की तस्करी को रोकने के लिए वन विभाग ने सभी कर्मचारियों की छुट्टियों को भी रद्द कर दिया है। सभी को वनों में निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Owl
शेयर करें

मसूरी। मसूरी में दीपावली पर तंत्र-मंत्र के लिए उल्लू की तस्करी को रोकने के लिए वन विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इस पर निगरानी रखने के लिए रात्रि गश्त भी बढ़ा दी गई है। दीपावली में उल्लू की तस्करी को रोकने के लिए वन विभाग ने सभी कर्मचारियों की छुट्टियों को भी रद्द कर दिया है। सभी को वनों में निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

डीएफओ मसूरी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि दीपावली में तंत्र-मंत्र को लेकर उल्लुओं की तस्करी काफी बढ़ जाती है, जिसको लेकर वन विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने हेड क्वार्टर में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नियमित गश्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं। खुफिया तंत्र को भी अलर्ट कर दिया गया है।

तस्करी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः DFO

उन्होंने बताया कि अगर सूचना मिलती है कि किसा के द्वारा पूजा-पाठ व तंत्र-मंत्र के लिए वन्य जीव खासकर उल्लू की तस्करी की जाती है तो उसके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ की भ्रांतियों में न आएं। जीवों का स्थान वनों में है। पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर किसी भी जीव-जंतु की तस्करी ना करें। अगर पकड़े जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें