1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निभाई थी अहम भूमिका

पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निभाई थी अहम भूमिका

Ram Mandir CEO : राम जन्मभूमि मंदिर के कुशल और व्यवस्थित संचालन के लिए एयर मार्शल (रिटायर्ड) जीतेंद्र मिश्रा को मंदिर का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी CEO तैनात किया गया है।✍️आलोक गुप्ता

By HO BUREAU 

Updated Date

Ram Mandir CEO : राम जन्मभूमि मंदिर के कुशल और व्यवस्थित संचालन के लिए एयर मार्शल (रिटायर्ड) जीतेंद्र मिश्रा को मंदिर का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी CEO तैनात किया गया है। ट्रस्ट की बैठक में तीन नए सदस्यों को भी ट्रस्ट में शामिल करने की घोषणा की गई है। बुधवार को अयोध्या की मणिरामदास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में ट्रस्ट की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। बैठक में ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ ही आमंत्रित सदस्य भी मौजूद थे।

पढ़ें :- PM मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की अहम बैठक, द्विपक्षीय सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

ट्रस्ट की बैठक में 3नए सदस्यों को शामिल करने घोषणा की गई। नये शामिल होने वाले सदस्यों में मदन मोहन पांडे एवं निर्मला यादव दोनों अयोध्या के निवासी है तथा महेश दिल्ली के रहने वाले हैं। ट्रस्ट ने एयर मार्शल रिटायर्ड जितेन्द्र मिश्रा को मंदिर का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी CEO नियुक्त किया है। जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायु सेना में क़रीब 4 दशक तक विभिन्न पदों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। जितेंद्र मिश्रा उत्तर प्रदेश के देवरिया ज़िले के भाटपाररानी क्षेत्रे के भोपतपुरा गाँव के रहने वाले हैं।

उन्होंने छह दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना में फाइटर पायलट के रूप में कमीशन प्राप्त किया था। उन्हें 3 हज़ार घंटे से ज़्यादा का उड़ान का अनुभव प्राप्त है। कमांडर इन चीफ़ के पद पर भी रहे हैं। इसके अलावा एकीकृत रक्षा स्टाफ में उप प्रमुख जैसे ही महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उन्होंने भारत के साथ अमेरिका और ब्रिटेन के प्रतिष्ठित रक्षा संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। राम मंदिर के नए CEO के तौर पर उनकी भूमिका आने वाले दिनों में काफ़ी महत्वपूर्ण रहने वाली है।

✍️आलोक गुप्ता

Disclaimer

पढ़ें :- सत्य निकेतन हादसा : फरार आरोपी शुभम त्यागी ने किया सरेंडर, दो आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेजा गया

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com