Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का निधन, 24 अक्टूबर को होगा अंतिम संस्कार

पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का निधन, 24 अक्टूबर को होगा अंतिम संस्कार

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कप्तान बिशन सिंह बेदी का सोमवार (23 अक्टूबर) को निधन हो गया। निधन का समाचार सुनते ही क्रिकेटप्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने अपनी अंतिम सांस दिल्ली के जोनपुर में स्थित फार्म हाउस में ली। वह 77 साल के थे। बिशन सिंह बेदी का जन्म 25 सितंबर 1946 को भारत के अमृतसर में हुआ था।

पढ़ें :- Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ से लेकर देश तक गूंजा ‘वंदे मातरम्’

पूर्व भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी बाएं हाथ के गेंदबाज थे। उन्होंने भारत के लिए 1966 से 1979 तक 67 टेस्ट मैच खेले थे और 266 विकेट लिए। पूर्व भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का 24 अक्टूबर को लोधी रोड शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिसमें कई बड़े नेताओं और क्रिकेटरों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के निधन पर शोक जताया है।

Advertisement