1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः सपा की पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के पुत्र को 5 साल की सजा, मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी

यूपीः सपा की पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के पुत्र को 5 साल की सजा, मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी

यूपी में सपा की पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के पुत्र को फतेहगढ़ न्यायालय ने 5 वर्ष की सजा सुनाई है। पूर्व विधायक के पुत्र पर रंगदारी मांगने व जानलेवा हमले का आरोप था।

By Rajni 

Updated Date

फर्रुखाबाद। यूपी में सपा की पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के पुत्र को फतेहगढ़ न्यायालय ने 5 वर्ष की सजा सुनाई है। पूर्व विधायक के पुत्र पर रंगदारी मांगने व जानलेवा हमले का आरोप था। न्यायालय ने 5 वर्ष की कैद व 23 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

मालूम हो कि बढ़पुर में एक करोड़ की रंगदारी न देने पर पूर्व विधायक के पुत्र ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।जिसमें भवन निर्माण सामग्री विक्रेता श्रीनिवास कटियार के दो पुत्र मानव व नितेश कटियार घायल हो गए थे।

श्रीनिवास कटियार ने सपा के पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के पुत्र पंचशील राजपूत, अनुज मिश्रा, सुनील धोबी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। साक्ष्य के अभाव में न्यायालय ने अनुज मिश्रा व सुनील धोबी को दोषमुक्त कर दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com