1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा: लिफ्ट गिरने से चार मजदूरों की मौत, परिजनों में कोहराम

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा: लिफ्ट गिरने से चार मजदूरों की मौत, परिजनों में कोहराम

यूपी के ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन साइट पर लिफ्ट गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के बाद साइट पर हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया।

By Rakesh 

Updated Date

ग्रेटर नोएडा। यूपी के ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन साइट पर लिफ्ट गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के बाद साइट पर हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया।

पढ़ें :- UP: गोरखपुर में भीषण हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में 2 बच्चों सहित 5 की मौत, उजड़ गया परिवार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ड्रीम वैली प्रोजेक्ट में निर्माणाधीन साइट पर लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रेटर नोएडा के सीईओ एनजी रवि और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा जिला अस्पताल पहुंचे हैं।

शुक्रवार की सुबह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक मूर्ति के पास ड्रीम वैली प्रोजेक्ट में निर्माणाधीन साइट पर मजदूर काम कर रहे थे। अचानक पैसेंजर लिफ्ट गिर गई है। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com