Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा श्रीनगर में G- 20 का सम्मेलन

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा श्रीनगर में G- 20 का सम्मेलन

By Rajni 

Updated Date

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में आयोजित G- 20  सम्मेलन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। G- 20  सम्मेलन को शांतिपूर्ण तरीके से संपूर्ण करने के लिए श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। डल झील के किनारे स्थित एसकेआईसीसी का नवीनीकरण किया गया है।

पढ़ें :- ब्रिक्स समिट 2026 : भारत की अध्यक्षता में व्यापार, निवेश और वैश्विक सहयोग को नई गति; कई देशों के प्रतिनिधियों ने जताया भरोसा

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के तहत कार्यक्रम स्थल तक जाने वाली सड़क का सौंदर्यीकरण किया गया है। श्रीनगर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच 22 मई से तीसरे जी-20 पर्यटन कार्य समूह के लिए तैयार हो रही है।

जम्मू-कश्मीर की विशेष दर्जा 2019 में खत्म हो जाने और तत्कालीन राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बदलने के बाद से यह पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय आयोजन है। जी-20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन और अमेरिकी देशों का समूह शामिल हैं।

 

पढ़ें :- वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए जोखिम और अवसर, सही समय पर प्रभावी कदम उठाने जरूरी : जयशंकर
Advertisement