मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

गदर-2 बनी फिल्म इंडस्ट्री की तीसरी बड़ी फिल्म

Rakesh

गदर-2 ने लगातार सफलता के झंडे गाड़ते हुए KGF-2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म की शनिवार को 13.75 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ अब तक कुल कमाई 439.95 करोड़ हो गई है। इसी के साथ गदर-2 बॉलीवुड इंडस्ट्री की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वली हिंदी फिल्म बन गई है।

gadar-2
शेयर करें

मुंबई। गदर-2 ने लगातार सफलता के झंडे गाड़ते हुए KGF-2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म की शनिवार को 13.75 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ अब तक कुल कमाई  439.95 करोड़ हो गई है। इसी के साथ गदर-2 बॉलीवुड इंडस्ट्री की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वली हिंदी फिल्म बन गई है।

फिल्म ने रिलीज के 16 दिन के अंदर ही यह कारनामा कर दिखाया है।बता दे कि KGF-2 के हिंदी वर्जन ने 434.70 करोड़ रुपए का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था।जिसका रिकार्ड गदर-2 ने 16 दिन में तोड़ दिया।और इसी रिकार्ड के साथ गदर-2 हिंदी फिल्म इतिहास की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

कमाई के मामले में सिर्फ दो फिल्में, बाहुबली-2 (हिंदी वर्जन) और शाहरुख खान की पठान ही गदर-2 से आगे है।गोरतलब है कि पठान ने 543 करोड़ रुपए की टोटल कमाई की थी तो वहीं बाहुबली-2 के हिंदी वर्जन ने 510 करोड़ रुपए का लाइफ टाइम बिजनेस किया था।

हालांकि गदर-2 को लेकर एनालिस्ट का कहना है कि कमाई आगो भी जारी रहेगी।मगर इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन को पछाड़ने में कितना वक्त लगता है ये तो आनेवाला समय ही बताएगा।

शेयर करें