1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः सरकार पशुपालकों को बना रही आर्थिक रूप से सक्षम, पशुपालन को बढ़ावा देने को चल रही कई योजनाएं

हरियाणाः सरकार पशुपालकों को बना रही आर्थिक रूप से सक्षम, पशुपालन को बढ़ावा देने को चल रही कई योजनाएं

राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। जिनसे पशुपालक आर्थिक रूप से सक्षम बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि कृषि क्षेत्र से जुड़े युवा विदेश में जाने की बजाए यहीं पर अपना रोजगार स्थापित करें और देश की उन्नति में योगदान दें।

By Rakesh 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। जिनसे पशुपालक आर्थिक रूप से सक्षम बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि कृषि क्षेत्र से जुड़े युवा विदेश में जाने की बजाए यहीं पर अपना रोजगार स्थापित करें और देश की उन्नति में योगदान दें।

पढ़ें :- क्यों सुल्ताना का सपना हर किसी को पढ़ना चाहिए- भले ही आप साहित्य से दूर हों-

उनकी प्रतिभा इसी देश के काम आए। इसी श्रृंखला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डेयरी एवं पशुपालन विभाग के जरिए ऐसी योजनाएं चलाई हैं। जिसे पशुपालक प्रति माह लाखों रुपए कमा रहे हैं। राज्य मंत्री संदीप सिंह डेयरी फार्मिंग एसोसिएशन की ओर से थीम पार्क पिहोवा रोड कुरुक्षेत्र में आयोजित पांच में पशु मेले एवं प्रदर्शनी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

पशुपालकों के लिए सरकार ने शुरू की है सस्ते बैंक ऋण की योजना 

उन्होंने कहा कि पशु खरीद कर दूध का काम करने वाले लोगों के लिए भी सरकार ने सस्ते बैंक ऋण की योजना शुरू की हुई है। इतना ही नहीं पशुओं के लिए शैड डालने के लिए आर्थिक सहायता की स्कीम, निशुल्क टीकाकरण एवं उत्तम नस्ल के पशुओं की संख्या में वृद्धि के लिए सीमन बैंक स्थापित किए हुए हैं।

पढ़ें :- गेमिंग का सही संतुलन: मनोरंजन से सीख और करियर तक का सफ़र
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com