Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. झारखंड
  3. बच्चों को डराने धमकाने से बाज आए सरकार, नहीं तो चुकानी होगी भारी कीमत : बाबूलाल मरांडी

बच्चों को डराने धमकाने से बाज आए सरकार, नहीं तो चुकानी होगी भारी कीमत : बाबूलाल मरांडी

By HO BUREAU 

Updated Date

बच्चों को डराने धमकाने से बाज आए सरकार, नहीं तो चुकानी होगी भारी कीमत : बाबूलाल मरांडी

Babulal Marandi : छात्र नेत्री अमीषा प्रसाद को रांची की कोतवाली पुलिस के द्वारा डिटेन करने की सूचना पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी कोतवाली थाना पहुंच गए। पूरे दो घंटे तक वे वहां बैठे और डटे रहे, लेकिन अमीषा से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। पुलिस द्वारा थाने से भी अमीषा को कहीं अन्यत्र भेज दिया गया। थाने से निकलने के बाद मरांडी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बच्ची कहां है, अभी तक इसकी सूचना नहीं मिल पाई है।

पढ़ें :- 'संवैधानिक अधिकारों को गुंडागर्दी के बल पर कुचलने की कोशिश...', झारखंड सरकार पर बाबूलाल मरांडी का हमला

यह झारखंड सरकार की पुलिस प्रशासन की गुंडई है। बच्ची को जिस प्रकार उठाया गया, साफ दर्शाता है कि यह परेशान करने की नीयत से किया गया है। सरकार के विरोध में जो भी आवाज उठाएगा, उसको दबाने की यह कोशिश है, लेकिन शायद सरकार को पता नहीं है कि आप आवाज को जितना भी दबाएंगे, आवाज उतनी ही मुखर और बुलंद होगी। उन्होंने कहा कि सरकार को बच्चों को डराने धमकाने से बाज आनी चाहिए, नहीं तो उसकी भारी कीमत इन्हें चुकानी पड़ेगी।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अगर बच्ची पर कोई पुराना केस भी था तो पुलिस नोटिस थमाती, फिर वारंट होता, इसकी एक प्रक्रिया है लेकिन पुलिस ने प्रेशर डालकर भय पैदा करने के लिए यह किया है, ताकि कोई आवाज नहीं उठा सके। हमने फोन पर भी बच्ची से बात कर सारे प्रकरण को समझा है। झारखंड पुलिस केस उस पर कर रही है, जो हक मांग रहे हैं, लेकिन गुंडागर्दी कर रहे हैं, उस पर सरकार केस नहीं कर रही है।

‘ऐसे गुंडे अगर राजनीति में रहेंगे और सरकार संरक्षण देगी तो…’

उन्होंने कहा कि कल जिस प्रकार संपूर्ण झारखंड में घटना घटी। सरकार और झामुमो के गुंडों ने जिस प्रकार शांतिपूर्वक पुतला दहन कर रहे छात्रों के साथ रांची, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़ आदि में आतंक मचाते हुए डंडे बरसाए, यह निंदनीय है। रामगढ़ के झामुमो के नेता बोल रहे हैं कि जो भी सीएम का पुतला दहन करेगा, उसे पटक-पटक कर मारेंगे। हमने रामगढ़ के कार्यकर्ताओं से कहा है कि आप वहां पुतला जलाओ, कोई दिक्कत हो तो हम स्वयं वहां आकर पुतला जलाएंगे।

यह भी पढ़ें : मथुरा में 17 अक्टूबर तक धारा 163 लागू, बिना अनुमति 5 या अधिक लोगों के जुटने पर रोक

पढ़ें :- सियासतः झारखंड में भाजपा विधायक दल का नेता ही नहीं, सत्तापक्ष के निशाने पर BJP

मरांडी ने कहा कि लोकतंत्र में संविधान से सरकार चलेगी। विरोध प्रदर्शन के संवैधानिक हक को कोई कैसे रोक सकता है, कोई कैसे पटक पटक कर मार सकता है। उन्होंने सरकार से jmm नेता पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है। कहा कि ऐसे गुंडे अगर राजनीति में रहेंगे और सरकार संरक्षण देगी तो राज्य में अमन चैन फिर कैसे स्थापित रह पाएगा ? साथ ही मरांडी ने जहां-जहां jmm के गुंडों के द्वारा डंडा बरसाया गया है, उन सभी लोगों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की है।

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

Vishwajeet

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- झारखंडः रघुवर दास पर अटकलें तेज, बनेंगे प्रदेश अध्यक्ष या फिर केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी
Advertisement