Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के जरिए बताई जा रही सरकार की योजनाएं

हरियाणाः ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के जरिए बताई जा रही सरकार की योजनाएं

By Rakesh 

Updated Date

यमुनानगर। हरियाणा में 30 नवंबर को शुरू की गई ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ दिन-प्रतिदिन नागरिकों में नया जोश भर रही है। इसी कड़ी में आज ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ जगाधरी विधानसभाक्षेत्र के गांव पीरु वाला, फेरुवाला,तारणवाला व चाउ वाला पहुंची।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री चौधरी कंवरपाल गुर्जर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की जनहित योजनाओं से सभी को अवगत करवाया। वहीं मौके पर उज्ज्वला योजना ,स्वामित्व योजना, आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए गए।

वहीं मौके पर ही बुढ़ापा पेंशन बनाई गई। कैबिनेट मंत्री ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा से लोग रोज जुड़ रहे हैं और सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का जो विजन है और 2047 तक विकसित भारत का जो सपना देखा है, हम सब मिलकर जब काम करेंगे तो वो विकसित भारत का सपना जरूर साकार होगा।

Advertisement