Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सरकार रसोइयों के हितों को लेकर संवेदनशील, मानदेय बढ़ाया गया : केशव प्रसाद मौर्य

सरकार रसोइयों के हितों को लेकर संवेदनशील, मानदेय बढ़ाया गया : केशव प्रसाद मौर्य

By HO BUREAU 

Updated Date

सरकार रसोइयों के हितों को लेकर संवेदनशील, मानदेय बढ़ाया गया : केशव प्रसाद मौर्य

UP News : सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को सर्किट हाउस प्रयागराज में पीएम पोषण योजना के तहत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह और कैश लेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां लखनऊ से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ‌डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज सर्किट हाउस में रसोइयों को मानदेय बढ़ाए जाने और 5 लाख का मुख्यमंत्री कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत चिकित्सा बीमा की सौगात दी।

पढ़ें :- IND vs SL 2nd Test : पडिक्कल की बैक-टू-बैक सेंचुरी, पहला दिन समाप्त, मजबूत स्थिति में भारत

इस मौके पर उन्होंने 18 लाभार्थियों को स्वास्थ्य कार्ड का डेमो चेक भी सौंपा। इस मौके पर डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार रसोइयों के हितों को लेकर संवेदनशील है। यही वजह है कि शिक्षक और कर्मचारियों के बाद अब रसोईयों को भी मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना से जोड़ा गया है। ‌उन्होंने कहा है कि इसके अलावा रसोईयों का मानदेय दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार कर दिया गया है। ‌गौरतलब है कि पूरे प्रदेश में 3 लाख 72 हजार रसोईयां प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत हैं। जबकि प्रयागराज जिले में 905 रसोईयां कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें : बच्चों को डराने धमकाने से बाज आए सरकार, नहीं तो चुकानी होगी भारी कीमत : बाबूलाल मरांडी

हम आपको बता दें कि 2019 से पहले रसोइयों को एक हजार का मानदेय मिलता था। 2019 में राज्य सरकार ने 500 रुपए मानदेय बढ़ाकर 1500 रुपए किया था। जबकि 2021 में 500 रुपए रुपए बढ़ाकर 2000 रुपए कर दिया गया था। जिसके बाद अब 2026 में यह मानदेय बढ़ाकर 3000 रुपए कर दिया गया है। इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि समाज कल्याण के शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को मुख्यमंत्री कैशलेस स्वास्थ्य बीमा की योजना में सम्मिलित नहीं किया गया है।

जिसकी जानकारी उन्हें मिली है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही उन्हें भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। इस मौके पर डिप्टी सीएम ने कहा है कि कुछ महिलाएं उनसे मिली थीं। जिन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है और कुछ महिलाओं को विधवा पेंशन नहीं मिल रही है। वह भी उनसे मिली हैं। डिप्टी सीएम ने महिलाओं की समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया है।

पढ़ें :- बेटे की चाह बनी हत्या की वजह! लिव-इन पार्टनर ने मां और पहली पत्नी संग मिलकर शीबा को उतारा मौत के घाट

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

शोएब रिज़वी

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

 

पढ़ें :- रंगदारी मांगने के आरोप में पत्रकार समेत चार के खिलाफ मुकदमा
Advertisement