Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मध्यप्रदेश में गरीब मेधावी छात्रों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, परशुराम जयंती पर रहेगी सरकारी छुट्‌टी  

मध्यप्रदेश में गरीब मेधावी छात्रों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, परशुराम जयंती पर रहेगी सरकारी छुट्‌टी  

By Rajni 

Updated Date

भोपाल। मध्यप्रदेश में अब परशुराम जयंती पर सरकारी छुट्‌टी रहेगी। इस बात की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्राह्मण महाकुंभ में रविवार को की। कहा कि जिन मंदिरों के पास कृषि भूमि नहीं है, वहां के पुजारियों को 5 हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे।

पढ़ें :- हरियाणाः हिमाचल के लिए कांग्रेस खुद जिम्मेवार, सुनीता दुग्गल ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

इसके अलावा संस्कृत विद्यालय के 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को 8 हजार और 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित महाकुंभ में प्रदेशभर से समाज के लोग जुटे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब पाठ्य पुस्तकों में भगवान परशुराम जी की गाथा पढ़ाई जाएगी।

भोपाल में ब्राह्मण समाज के बच्चों के लिए छात्रावास की मांग पर कहा कि उपलब्धता के आधार पर जमीन की व्यवस्था की जाएगी। गरीब परिवार के मेधावी विद्यार्थी की पढ़ाई चाहे वह मेडिकल की हो या इंजीनियरिंग की, फ्री में कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने मंदिरों के सर्वे कराने की मांग भी स्वीकार की। वह लव जिहाद पर भी सख्त दिखे।

कहा- मध्यप्रदेश में लव तो चल सकता है, लेकिन जिहाद किसी भी कीमत पर नहीं चलने दिया जाएगा। ब्राह्मण महाकुंभ में द्वारिकापीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि मंदिरों पर शासन करने का अधिकार सरकार को नहीं है। धर्मनिरपेक्ष सरकार किसी भी मंदिर का अधिग्रहण कैसे कर सकती है। ब्राह्मण अब दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपने समाज का उत्थान करें।

पढ़ें :- बोर्ड परीक्षा का पहला दिनः संभल में शिक्षा मंत्री ने तिलक लगाकर परीक्षार्थियों का किया स्वागत
Advertisement