मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

बोर्ड परीक्षा का पहला दिनः संभल में शिक्षा मंत्री ने तिलक लगाकर परीक्षार्थियों का किया स्वागत

Rakesh

शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने चंदौसी में परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों का तिलक वंदन कर स्वागत किया। जिले में 50,578 परीक्षार्थी 77 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं। नकलविहीन परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गुरुवार से माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं।

Education Minister welcomed the candidates
शेयर करें

संभल। शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने चंदौसी में परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों का तिलक वंदन कर स्वागत किया। जिले में 50,578 परीक्षार्थी 77 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं। नकलविहीन परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गुरुवार से माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं।

प्रदेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी अपने गृह जनपद संभल की चंदौसी में स्थित बीएमजी इंटर कॉलेज पहुंचीं। उन्होंने वहां परीक्षा देने पहुंचे छात्रों का टीका लगाकर स्वागत किया। मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि संभल जिले में इस बार 50736 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। जिसमें हाई स्कूल के 27786 और इंटर के 22950 परीक्षार्थी शामिल हैं।

कहा कि आज हमने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर छात्राओं का मांगलिक तिलक करके स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जब बच्चे अपने भविष्य का निर्माण करने के लिए कदम उठाते हैं तो अभिभावकों और शिक्षकों को उनका तिलक लगाकर,मिठाई खिलाकर व सरस्वती पूजन कराकर उत्साहवर्धन करना चाहिए।

टैग: student
शेयर करें