मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP : बलिया में भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई पिकअप, एक छात्र की मौत, 10 घायल

up bureau

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के फेफना थाना के कपूरी के पास एनएच-31 पर स्कूली बच्चों से भरी पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में 10 से ज्यादा स्कूली बच्चे घायल हो गए। इसमें एक बच्चे की मौत

UP : बलिया में भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई पिकअप, एक छात्र की मौत, 10 घायल
UP : बलिया में भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई पिकअप, एक छात्र की मौत, 10 घायल
शेयर करें

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के फेफना थाना के कपूरी के पास एनएच-31 पर स्कूली बच्चों से भरी पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में 10 से ज्यादा स्कूली बच्चे घायल हो गए। इसमें एक बच्चे की मौत हो गई। टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोगों ने दौड़कर सभी बच्चों को बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

चालक काफी देर तक गाड़ी में फंसा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस चालक को केबिन काटकर निकालने में जुटी रही। वहीं एक साथ इतने बच्चों के जिला अस्पताल पहुंचने से अस्पताल में अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। आनन फानन पहुंची चिकित्सकों की टीम ने सभी घायलों का इलाज शुरू किया।

मना करने के बाद भी नहीं माने बच्चे

नरही से शनिवार की सुबह शहर की तरफ खाली पिकअप जा रही थी। फेफना तिराहे पर माल्देपुर स्थित एक स्कूल के बच्चे इस पर सवार हो गए। इससे पिकअप अनियंत्रित होने लगी। मना करने के बावजूद बच्चे उतरने को तैयार नहीं हुए। फेफना कस्बा व एक पेट्रोल पंप के बीच सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से पिकअप टकरा गई।

जोरदार टक्कर के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई, आसपास के लोगों ने घायल बच्चों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घटना की खबर लगते ही बच्चों के परिवार वाले व स्कूल के शिक्षक भी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य का इलाज शुरू किया गया। एक साथ इतने बच्चों के पहुंचने से अस्पताल में भी अफरा-तफरी की स्थिति रही।

शेयर करें