मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री और परिवाहन मंत्री के निर्देश के बाद परिवाहन को मिलेगी नई बसें यातायात को और बेहतर बनाने का लक्ष्य

up bureau

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के निदेशक मंडल ने 120 इलेक्ट्रिक बसों और 1000 डीजल बसों की खरीद की अनुमति प्रदान की है। इन 1000 डीजल बसों का मुख्य उपयोग कुंभ मेले के दौरान किया जाएगा, जिसमें प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या और गोरखपुर क्षेत्र शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री और परिवाहन मंत्री के निर्देश के बाद परिवाहन को मिलेगी नई बसें यातायात को और बेहतर बनाने का लक्ष्य
शेयर करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के निदेशक मंडल ने 120 इलेक्ट्रिक बसों और 1000 डीजल बसों की खरीद की अनुमति प्रदान की है। इन 1000 डीजल बसों का मुख्य उपयोग कुंभ मेले के दौरान किया जाएगा, जिसमें प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या और गोरखपुर क्षेत्र शामिल होंगे।

यह जानकारी एमडी परिवहन निगम मासूम अली सरवर ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री के निर्देशों के अनुक्रम में बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि 120 इलेक्ट्रिक बसों को अगले चरण में उत्तर प्रदेश के धार्मिक शहरों जैसे वाराणसी, अयोध्या, मथुरा, वृंदावन आदि में संचालित किया जाएगा।

एमडी ने बताया कि इसके पूर्व 100 इलेक्ट्रिक बसों का आर्डर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा किया जा चुका है 100 इलेक्ट्रिक बसें प्रयागराज, आगरा और गाजियाबाद क्षेत्र को दी जाएंगी। इन बसों की रेंज 220 किलोमीटर होगी जिससे आसपास के सभी शहर जुड़े सकेंगे।

इस नई योजना के तहत परिवहन निगम की सेवाएं और भी व्यापक और पर्यावरण के अनुकूल बनेंगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और राज्य के धार्मिक और सांस्कृतिक शहरों में यात्रा करना अधिक सुगम होगा।

शेयर करें