Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ पुलिस लाइन में कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर, नवीन भवन का हुआ भूमि पूजन

मेरठ पुलिस लाइन में कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर, नवीन भवन का हुआ भूमि पूजन

By HO BUREAU 

Updated Date

मेरठ पुलिस लाइन में कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर, नवीन भवन का हुआ भूमि पूजन

UP News : मेरठ पुलिस लाइन स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कैंसर स्क्रीनिंग एवं रेफरल सेंटर के नवीन भवन के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नवीन भवन का भूमि पूजन किया गया। मेरठ पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र का इतिहास वर्ष 1965 से जुड़ा है और यह लंबे समय से पुलिसकर्मियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। अब पुराने भवन को हटाकर यहां एक अतिरिक्त और आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कराया जा रहा है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, सरकार बनने पर महिलाओं को मिलेंगे सालाना 40 हजार रुपये

इस पहल में मेरठ के राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकान्त वाजपेयी की अहम भूमिका है। सांसद निधि से नवीन भवन के निर्माण के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण का प्रयास किया जा रहा है। नए सेंटर में कैंसर की शुरुआती पहचान पर विशेष फोकस रहेगा। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत मुख के कैंसर की ओरल जांच, स्तन कैंसर की जांच और जरूरत पड़ने पर FNAC, सर्वाइकल कैंसर के लिए PAP Smear और प्रोस्टेट कैंसर के लिए PSA Test की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है।

फेफड़े और ब्रेन ट्यूमर की जरूरत के अनुसार CT Scan के लिए जिला अस्पताल और एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज से समन्वय किया जाएगा। स्क्रीनिंग के बाद जरूरत पड़ने पर मरीजों के सैंपल की जांच, रिपोर्ट और डिजिटल रिकॉर्ड की व्यवस्था भी प्रस्तावित है। मरीजों को विशेषज्ञ उपचार तक पहुंचाने के लिए रेफरल सिस्टम विकसित किया जाएगा।

इस पूरी व्यवस्था का उद्देश्य सिर्फ कैंसर की जांच करना नहीं, बल्कि स्क्रीनिंग से लेकर डायग्नोसिस, रेफरल, विशेषज्ञ परामर्श, उपचार और फॉलोअप तक की प्रक्रिया को एकीकृत करना है। संदिग्ध या पॉजिटिव मरीजों को आगे की विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा के लिए AIIMS नई दिल्ली और AIIMS ऋषिकेश के विशेषज्ञों से टेली-कंसल्टेशन और रेफरल की व्यवस्था विकसित करने की योजना है। इसके साथ ABHA ID, ई-रेफरल और OPD पंजीकरण जैसी डिजिटल सुविधाओं को भी जोड़ा जाएगा।

सेंटर के संचालन के लिए प्रस्तावित स्टाफ में एक पुरुष स्टाफ नर्स, दो महिला स्टाफ नर्स, एक लैब टेक्नीशियन और एक एक्स-रे टेक्नीशियन शामिल हैं। यानी मेरठ पुलिस लाइन में तैयार होने वाला यह नया सेंटर कैंसर की बीमारी की शुरुआती पहचान और समय पर विशेषज्ञ उपचार तक पहुंच को आसान बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इसका लाभ पुलिसकर्मियों के साथ-साथ मेरठ के आम नागरिकों को भी मिल सकेगा इस दौरान मेरठ मंडल कमिश्नर , एडीजी जोन , डीआईजी, एसएसपी, सीएमओ ,समेत अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे।

पढ़ें :- बिजनौर, उन्नाव और कानपुर देहात में स्थापित होंगी औद्योगिक परियोजनाएं

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

Ali

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

पढ़ें :- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के समीप विकसित होगा औद्योगिक क्लस्टर, कैबिनेट ने अवस्थापना विकास के प्रस्ताव को दी मंजूरी
Advertisement