Prayagraj : पीएम मोदी के आह्वान पर पूरे देश में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही प्रदेश की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और डिप्टी सीएम भी अलग-अलग शहरों में तिरंगा यात्राओं में शिरकत कर रहे हैं।
पढ़ें :- प्रयागराज में मदरसा अनवारुल उलूमसे छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, छात्रों में दिखा उत्साह
इसी कड़ी में गुरुवार को संगम नगरी प्रयागराज में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। धरना स्थल पत्थर गिरजाघर से शहीद वाल तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी शिरकत की। उन्होंने भी हाथों में तिरंगा लेकर लोगों को देशभक्ति और राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया। डीजे के साथ निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में रथ पर जहां डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सवार थे।
यह भी पढ़ें : दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की खरीद पर घमासान, सचिव का जवाब खारिज; मंत्री ने 17 अगस्त तक मांगी बिंदुवार रिपोर्ट
वहीं उनके साथ शहर पश्चिमी से विधायक और पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, विधायक पूजा पाल, बीजेपी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई और बीजेपी महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता समेत कई भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद थे। तिरंगा यात्रा में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी और भारत माता की जय और वंदे मातरम की जमकर नारे लगाए गए। चारों ओर जिधर नजर जा रही थी उधर तिरंगा ही फहरा रहा था। लोगों ने तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा का स्वागत किया।
यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति से ओत – प्रोत
इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति से ओत – प्रोत है। उन्होंने कहा है कि तिरंगे की आन बान और शान के लिए पूरा देश एकजुट है। डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले देश के एक हिस्से में तिरंगा फहराया जाता था और एक हिस्सा ऐसा था कि जहां पर तिरंगा नहीं फहराया जाता था, लेकिन आज पीएम मोदी के एक फैसले से हिंदुस्तान के हर घर में तिरंगा फहराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराना मुश्किल था। वहां भी तिरंगा फहराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मदरसे में भी तिरंगा फहराया जा रहा है और वंदे मातरम भी गाया जा रहा है।
पढ़ें :- 'विपक्षी दल सत्ता से दूर हुए हैं, लेकिन...', डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का हमला
नोट (डिस्क्लेमर)
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।