1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Hardoi : पत्नी ही निकली पति की हत्यारन, शराब पीकर पीटता था पति इसलिए ईंटो से कूच कर कर दी हत्या

Hardoi : पत्नी ही निकली पति की हत्यारन, शराब पीकर पीटता था पति इसलिए ईंटो से कूच कर कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में दिनदहाड़े किसान की ईंट से सर कुचल कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले का आज पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी ने ही अपने पति की ईंट से कूच कर हत्या कर दी थी।

By up bureau 

Updated Date

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में दिनदहाड़े किसान की ईंट से सर कुचल कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले का आज पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी ने ही अपने पति की ईंट से कूच कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है जिसने पूछताछ में बताया कि उसका पति शराब पीने के बाद उसको वह बच्चों को पीटता था, जिसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया है।

पढ़ें :- बरेली रेलवे स्टेशन पर किशोरी से रेप का आरोपी गिरफ्तार, नेपाल जाकर उड़ाता था अपराध की कमाई

बता दें कि थाना टड़ियावां क्षेत्र के गांव भोलापुरवा मजरा थोकखाला निवासी 45 वर्षीय सर्वेश पुत्र बाबूराम का शव उसके घर में मंगलवार की दोपहर घर पर पड़ा मिला था। मृतक के सिर पर ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस तफ्तीश में मृतक के बच्चों ने बताया था कि दंपती के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद पुलिस इस पहलू पर काम कर रही थी।

रात में मारा दोपहर तक छुपाए रही शव, पुलिस ने आज मृतक की पत्नी रीमा देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि उसका पति सर्वेश उर्फ सर्वेन्द्र शराब पीने का आदि था। मृतक सर्वेश शराब के नशे में अपनी पत्नी रीमा देवी व बच्चों के साथ मारपीट करते थे। इसी बात से आहत होकर रीमा देवी ने सर्वेश को घर पर सोते वक्त ईंट से अपने पति के चेहरे व ललाट पर वार कर हत्या कर दी गई। इसके बाद दोपहर तक वो मामले को छुपाती रही और फिर लोगों को बताया, जिसके बाद पुलिस पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई थी। सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com