Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः रोहतक जेल में गैंगवार, राहुल बाबा पर जानलेवा हमला, गंभीर, तिहाड़ से हुआ था शिफ्ट

हरियाणाः रोहतक जेल में गैंगवार, राहुल बाबा पर जानलेवा हमला, गंभीर, तिहाड़ से हुआ था शिफ्ट

By Rakesh 

Updated Date

रोहतक। रोहतक जेल में गैंगवार से हड़कंप मच गया। सुनारिया जेल में राहुल बाबा पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। घायल को पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। रोहतक स्थित सुनारिया जेल में शुक्रवार देर शाम को गैंगवार का मामला सामने आया है।

पढ़ें :- पंजाबः सिविल अस्पताल मछिवाड़ा के एसएमओ पर जानलेवा हमले की कोशिश, केस दर्ज

जहां एक गैंग के कुछ बंदियों ने राहुल उर्फ बाबा पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिससे राहुल बाबा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। घायल राहुल उर्फ बाबा गांव खिड़वाली का रहने वाला है और उसके खिलाफ कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

फिलहाल अब वह तिहाड़ जेल से सुनारिया जेल में आया था। इसी दौरान उस पर जेल के बंदियों ने हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार सुनारिया जेल में शुक्रवार को दूसरी गैंग के तीन-चार सदस्यों ने चाकूनूमा हथियार से राहुल उर्फ बाबा पर हमला कर दिया। इस दौरान राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया।

बंदियों के बीच झगड़े से पुलिसकर्मी और अन्य बंदियों में भी हड़कंप मच गया। घायल राहुल को पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां कड़ी सुरक्षा के बीच घायल का इलाज चल रहा है। वहीं इस मुद्दे पर कोई भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी बोलने को तैयार नहीं रहा।

पढ़ें :- अलीगढ़ में तेज़ रफ़्तार कार ने बाइक सवार 3 लोगों को रोंदा,  गंभीर
Advertisement