Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. हिमाचल के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, टूरिस्ट कैंप हुए डैमेज

हिमाचल के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, टूरिस्ट कैंप हुए डैमेज

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 6 जुलाई 2022। हिमाचल प्रदेश में सुबह बादलों ने तबाही मचा दी। कुल्लू के बादल फटने से यहां पर बाढ़ की स्थिति बन गई। इस वजह से कई गांवों में बाढ़ आ गई है। बारिश इतनी तेज थी कि लोगों के घर टूट गये हैं। कई प्रोजेक्ट्स को नुकसान पहुंचा है। मणिकर्ण में भी टूरिस्ट कैंप टूट गये हैं। मणिकर्ण घाटी में बाढ़ आ गई। लोगों को आपदा से बचाने के लिए प्रशासन सुरक्षित निकालने में जुटा हुआ है।

पढ़ें :- हिमाचल-जम्मू-कश्मीर में मौसम बिगड़ा, नेशनल हाईवे ब्लॉक,टल टनल के पास 3 फीट बर्फ, यैलो अलर्ट जारी

कुल्लू में बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बन गई है। लेकिन प्रशासन की टीमें लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई है। बारिश व बाढ़ में 6 लोगो के लापता होने की खबर आ रही है। फिलहाल उनकी तलाश जारी है। बाढ़ व बारिश की वजह से 7 घरों को भारी नुकसान हुआ है। इसके साथ ही कुल्लू में चल रहे तीन बड़े प्रोजेक्ट्स को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बाढ़ की वजह से डैम के पानी को नहीं छोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही सैलानियों से अपील की जा रही है कि नदी के पास ना जाएं।

कुल्लू के एसपी गुरदेव शर्मा ने बताया कि बारिश ने मणिकर्ण में तबाही मचा रखी है। यहां पर दर्जनों टूरिस्ट कैंप बह गये हैं। वहीं आपदा प्रबंधन के अधिकारियों को बाढ़ की वजह से करीब 6 लोग लापता हो गये हैं। लोगों से अपील की जा रही है सुरक्षित स्थानों पर ही रहे। फिलहाल लोगों के लिए राहत कार्य किये जा रहे हैं। लगातार बारिश की वजह से यहां पर अलर्ट जारी किया गया है।

बादल फटने की वजह से यहां की नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। पार्वती नदी में जलस्तर बढ़ने से खतरा बढ़ गया है, नदियों का जल आसपास के इलाकों में पहुंचने लगा है।

पढ़ें :- Himachal pradesh: देहरा के निर्दलीय विधायक होशियार सिंह को मिली धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
Advertisement