अंबाला। अंबाला नगर निगम में विधायक असीम गोयल ने खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने समस्याओं का निवारण भी किया। इस दौरान अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए कि काम को सही से किया जाए। अगर किसी काम को रिजेक्ट किया जाता है तो उसका कारण भी बताया जाए।
पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: जानें हेल्थ टिप्स और उपाय
विधायक ने वैलिड रीजन न देने के लिए टैक्स ब्रांच के क्लर्क को फटकार भी लगाई। लोगों के काम न करने के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाली अंबाला नगर निगम की छवि सुधारने के लिए अंबाला के विधायक असीम गोयल ने एक बार फिर जनता दरबार लगा लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर उसका निवारण भी किया।
इस मौके पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। बरसों से लटके हुए लोगों के काम चंद मिनटों में करवा दिए गए। भारी संख्या में लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे और समस्याओं को सुन कर्मचारियों की लापरवाही मिलने पर विधायक ने टैक्स ब्रांच के क्लर्क को फटकार लगाई।
अधिकांश शिकायतों का मौके पर कर दिया गया समाधानः विधायक
विधायक असीम गोयल ने कहा कि लगभग 60 लोगों की शिकायतें उनके पास आई थी। जिनमें से अधिकतर का मौके पर समाधान कर दिया गया है। विधायक ने बताया कि कुछ अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर मिल रही शिकायतों को लेकर विधायक ने कहा कि मंत्रालय में पत्र लिखकर उनका भी समाधान किया जाएगा।