Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. भीषण हादसाः मध्य प्रदेश के खरगोन में पुल से गिरी बस, 18 की मौत

भीषण हादसाः मध्य प्रदेश के खरगोन में पुल से गिरी बस, 18 की मौत

By Rajni 

Updated Date

भोपाल। मध्य प्रदेश के खरगोन में मंगलवार सुबह 8.40 बजे यात्रियों से भरी एक बस 30 फीट ऊंचे पुल से गिर गई। हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो गई है। इसमें तीन बच्चे और छह महिलाएं हैं। खरगोन के एसपी धरम वीर सिंह ने बताया कि 24 लोग घायल हैं। बस डोंगरगांव और दसंगा के बीच बोराड़ नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। नदी सूखी हुई थी, नहीं तो और भी जानें जा सकती थी।

पढ़ें :- RSS की भी पसंद हैं महाकाल की नगरी उज्जैन में जन्मे CM मोहन यादव, चर्चाओं से दूर रहकर काम करना है पसंद

बस खरगोन के बेजापुर से इंदौर की ओर जा रही थी। रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे जा गिरी। नदी सूखी होने के कारण अधिकतर यात्रियों को चोट लगी है, लेकिन 18 यात्रियों की मौत हो गई। घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।

ड्राइवर को नींद आने से हुआ हादसा

एसडीएम ने बताया कि हादसा जिला मुख्यालय से करीब 34 किलोमीटर दूर उन थाना क्षेत्र के डोंगरगांव के समीप हुआ। बस चालक का पता नहीं चल पाया है। ऐसा प्रतीत होता है कि ड्राइवर को नींद का झोंका आ गया था, तभी बस अनियंत्रित हो गई।

बस में 40 से अधिक लोग सवार थे

पढ़ें :- भाजपा ने सबको चौंकाते हुए मोहन यादव पर जताया भरोसा, बनाए गए MP के नए CM, नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा के स्पीकर बनें

डोंगरगांव के रहने वाले राज पाटीदार ने बताया कि मां शारदा ट्रेवल्स की बस में 40 से अधिक लोग सवार थे। हादसे के बाद डोंगरगांव और लोनारा गांव के ग्रामीण मौके पर जुटे। बस का शीशा तड़कर घायलों को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से पांच मिनट पहले ही बस निकली थी। बस तेज रफ्तार में चल रही थी।

 

Advertisement