Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. भाजपा ने सबको चौंकाते हुए मोहन यादव पर जताया भरोसा, बनाए गए MP के नए CM, नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा के स्पीकर बनें

भाजपा ने सबको चौंकाते हुए मोहन यादव पर जताया भरोसा, बनाए गए MP के नए CM, नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा के स्पीकर बनें

भाजपा ने विधानसभा चुनावों के नतीजों के आठ दिन बाद सोमवार को मध्य प्रदेश की कमान मोहन यादव को सौंप दी। श्री यादव संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं। मोहन यादव MP के नए CM बनाए गए हैं। जबकि नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा के स्पीकर बनाए गए हैं। इसके अलावा जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाया गया है।

By Rakesh 

Updated Date

भोपाल। भाजपा ने विधानसभा चुनावों के नतीजों के आठ दिन बाद सोमवार को मध्य प्रदेश की कमान मोहन यादव को सौंप दी। श्री यादव संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं। मोहन यादव MP के नए CM बनाए गए हैं। जबकि नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा के स्पीकर बनाए गए हैं। इसके अलावा जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाया गया है।

पढ़ें :- हरियाणाः हिमाचल के लिए कांग्रेस खुद जिम्मेवार, सुनीता दुग्गल ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

मालूम हो कि नए सीएम मुख्य मंत्री की दौड़ में शामिल नहीं थे। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। वह साल 2013 में पहली बार MLA बने थे। शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक से पहले पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण, पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

बैठक से पहले भाजपा कार्यालय का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया था। भाजपा विधायकों का ग्रुप फोटो भी कराया गया था। इसके पहले भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय में आयोजित विधायक दल की बैठक में पधारे नए विधायकों का पंजीयन और तिलक लगाकर स्वागत हुआ। विधायक दल की बैठक में शामिल होने आए पर्यवेक्षकों का भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com