Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. एक दिन में कितना नमक खाना सही, सेहत के लिए जरूरी है जानना

एक दिन में कितना नमक खाना सही, सेहत के लिए जरूरी है जानना

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। किसी व्यक्ति को एक दिन में कितना नमक खाना चाहिए। यह बात सेहत के लिए सभी को जानना जरूरी है। नमक खाने-पीने की चीजों में सबसे जरूरी तत्व है। अधिकतर खाद्य पदार्थों में नमक का इस्तेमाल किया जाता है।

पढ़ें :- BJP ने स्वास्थ्य ढांचे में कमी पर केजरीवाल सरकार को घेरा, कहा- दिल्ली उच्च न्यायालय को देना होगा जवाब

नमक न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह शरीर के लिए भी आवश्यक होता है। नमक का सेवन सही मात्रा में किया जाए, तो इससे सेहत को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन इसका ज्यादा सेवन कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है।

वयस्कों को 1 चम्मच से कम नमक खाना चाहिए

WHO के अनुसार दुनिया में अधिकतर लोग जरूरत से ज्यादा यानी रोज 9 से 12 ग्राम नमक खाते हैं, जो सेहत के लिए खतरनाक है। नमक की खपत कम कर दी जाए, तो विश्व में हर साल 25 लाख मौतों को रोका जा सकता है। वयस्कों को प्रतिदिन 5 ग्राम यानी 1 चम्मच से कम नमक खाना चाहिए। 15 साल से कम उम्र के बच्चों को वयस्कों की अपेक्षा और भी कम नमक खाना चाहिए।

जरूरत से ज्यादा नमक खाने से सेहत बुरी तरह प्रभावित होता है। नमक का ज्यादा सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को अपने नमक पर रोक लगानी चाहिए। जंक फूड और स्नैक्स में नमक की मात्रा काफी होती है, जिसे अवॉइड करना ही बेहतर है। खाने में नमक कम डालना चाहिए।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जारी की एडवाइजरी  

महिलाएं ज्यादा साल्ट सेंसिटिव होती हैं, ऐसे में उन्हें ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। नमक से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए लोगों को सप्ताह में एक दिन बिना नमक वाले खाने का सेवन करना चाहिए। जो लोग हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे हैं, उन्हें नमक को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए।

Advertisement